Monday, July 8, 2013

तुम्हारी उदासी मेरी कविता की पराजय है

तुम्हारी उदासी मेरी कविता की पराजय है
        कालूलाल कुल्मी
          
समकालीन कविता को अभी तक कोर्इ नाम नहीं दिया गया है। उसे समकालीन कविता ही कहा जाता है। नब्बे के दशक से आज तक जो कविता लिखी जा रही है वह समकालीन कविता है। चाहे युवा कवि लिखे या वरिष्ठ कवि। यह समकाल का प्रभाव है या दबाव, इसकी पड़ताल की जानी है। यह सुखद है कि एक साथ तीन-तीन नस्ले लिख रही हैं। सोच रही है, संवाद कर रही हैं। उसमें कर्इं अंतरविरोध उभरकर आ रहे हैं। समकाल की पड़ताल करती विमलेश त्रिपाठी की कविताएं मनुष्य के बचे रहने की संभावना के साथ अपनी उपसिथति दर्ज करती है। केदारनाथ सिंह विमलेश त्रिपाठी की कविताओं के बारे में कहते हैं कि 'अपने आस-पास की छोटी-छोटी छूटी हुर्इ चीजों को अपने साथ लिये-दिये चलने वाली और उनके भीतर के मर्म को निहायत अनाटकीय ढंग से पकड़ने वाली ये कविताएं हमें रोकती-टोकती हैं और एक जानती-पहचानती भाषा में हमसे बोलती-बतियाती हैं। यही इस युवा कवि वह विशेषता है जो उसके भविष्य के प्रति हमें आश्वस्त करती है।'(फ्लैप से) आज की फास्टफुड लाइफ में छोटी चीजे विस्मृत होती जा रही हैं। उनके बार में सोचने का समय कम हो रहा है। जैसे पैसेंजर हर स्टेशन पर रुक-रुक कर भागे जा रहे लोगों को ठहरने की हिदायत देती हैं वैसे ही विमलेश की कविताएं रोकती है और फिर टोकती हैं। बहुत धीमी गति से जीवनराग को बजाती हैं। लौटने में कितनी उम्मीद और लय है
'मंदिर की घंटियों की आवाज के साथरात के चौथे पहर
जैसे पंछियों की नींद को चेतना आती है।हर रात सपने में
मृत्यु का एक मिथक जब टूटता हैऔर पत्नी के झुराए होठों से छनकर
हर सुबहजीवन में जीवन आता है पुन: जैसे
कर्इ उदास दिनों केफांके क्षणों के बाद
बासन की खड़खड़ाहट के साथ जैसे अतड़ी की घाटियों में
अन्न की सोंधी भाप आती हैवैसे ही आऊगा मैं।
जीवन की अपनी लय होती है। जहां से मनुष्य आगे बढ़ता है। मनुष्य प्रकृति के राग के साथ अपना तादात्म्य स्थापित करते हुए श्रम करता है और उससे सौंदर्य की सृषिट। यह लौटना बचे रहना है। जीवन सौंदर्य की लय के साथ बचे रहना है। अपने आसपास के साथ बने रहना है, उसे बचाये रखना है। अन्न की सोंधी भाप को बचाना है। जहां जीवन की लय नहीं होगी वहां जीवन पर जड़ता हावी होती जाती है। जहां गति होती है वहां जीवन बचता है। विमलेश के यहां जीवन और जीवन की लय दोनों साथ है। कविता विचारों का ब्यौरा नहीं होती। कविता भावों का भाषा में कायांतरण होती है। जहां कविता में किसी एक का पलड़ा भारी हुआ कविता कमजोर होती है। दोनों में संतुलन कविता को कविता में रुपांतरित करता है। अपने कायांतरण में कविता बहुत कुछ को समेटती है। अपने आसपास के जीवन की विदू्रपताओं की और संकेत करती है। जहां एक सामान्य आदमी की निगाह नहीं जाती वहां कवि की निगाह जाती है। वह उसको कविता के माध्यम से पाठको के सामने रखता है। कविता का जादू कम हो रहा है, जीवन भरसक कठिन होता जा रहा है। मनुष्य की चमड़ी मोटी हो रही है तब कवि कहता है
'मैं समय का सबसे कम जादुर्इ कवि हूमेरे  पास शब्दों की जगह
एक किसान पिता की भूखी आत है बहन की सूनी मांग है
छोटे भार्इ की कम्पनी से छूट गर्इ नौकरी हैराख की ढेर से कुछ गरमी उधेड़ती
मां की सूजी हुर्इ आखें हैंमैं जहां बैठकर लिखता हू कविताए
वहां तक अन्न की सुरीली गंध नहीं पहुचती'
अन्न से गंध विस्थापित होती जा रही है। एक तरफ झूठन का अंबार लगा हो और दूसरी तरफ भूखों का। जहां भूख है वहां अन्न और गंध दोनों नहीं है, जहां भूख नहीं है वहां अन्न ही अन्न है कि उससे झूठन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में कवि की कविता का जादू क्षीण हो रहा है। वह जितने समय में एक कविता लिखता है उतने समय में 'बहन 'औरत से धर्मशाला' में तब्दील हो जाती है'। औरत का धर्मशाला में बदलना! उसके सपनों का अंत है। विमर्श के दौर में स्त्री अपने लिए समाज में समकक्ष जगह बना रही है। जिसकी वह हकदार है। वह सिर्फ देह नहीं है। न ही वह वर्जनाओं का पुतला। ऐसे में वह समाज के निर्माण में समानांतर निर्णायक और नियमक होने की निर्णायक स्वयं है। वहां वह किसी भी रुप में समाज के लिए धर्मशाला नहीं है। न औरत के रुप में न श्रम करनेवाली कोर्इ मशीन। उसका अपना स्वतंत्र वजूद है। उसकी अपनी सोच है।
'उदास मत हो मेरे भार्इतुम्हारी उदासी मेरी कविता की पराजय है
नहीं मेरे पास तुम्हारे लिए जमीन का कोर्इ टुकड़ाजहा ऊग सकें तुम्हारे मासूम सपने
न कोर्इ आकाशजहा रोटी की नयी और निजी परिभाषा तुम लिख सको
वह समय भी नहींकि दुनियादारी से दूर हम निकल जाए
खरगोशों का पीछा करते गंगा की कछार तक
लौटें तो मां के आंचल में ढेर हो जाए'
मनुष्य की उदासी कविता की पराजय है। कविता मनुष्य की जय यात्रा की सबसे सघन साथी है। उसने मनुष्य की उदासी के बीच से संभावना की लौ जलायी है। मनुष्य के श्रम से रोटी की परिभाषा को रचा है। अपने भार्इ की उदासी को कवि इसी वजह से कविता में समेट लेना चाहता है। समय के साथ जहां सबकुछ बदल रहा है वहां अपने भार्इ की बचपन की स्मृति को बचाये रखते हुए प्रगाढ़ता का अनुभव भी कराना चाहता है। इसी में वह सब के बचने की उम्मीद लगाये हुए हैं।
'सब कुछ के रीत जाने के बाद भी
मा की आखों में इन्तजार का दर्शन बचा रहेगा
अटका रहेगा पिता के मन में
अपना एक घर बना लेने का विश्वास
ढह रही पुरखों की हवेली के धरन की तरह'
सब कुछ के रीत जाने के बाद भी उम्मीद का बचा रहना, अनन्त संभावनाओं का बचा रहना है। एक पिता का अपना घर बना लेने का विश्वास अपने और अपनी आनेवाली नस्लों के सपनों की बुनियाद रखना है। उनके लिए जमीन तैयार करना है। सभ्यता का विकास संबद्धता में ही संभव है। जहां किसी तरह का कोर्इ अंतरविरोध ही नहीं है वहां परिवर्तन कैसे संभव होगा। परिवर्तन विध्वंस करता है। चली आ रही लीक को तोड़ता-मरोड़ता है। उसको लांघता है। नये रास्ते खोजता भी है और निर्मित भी करता है। वहां किसी भी तरह का पूर्वाग्रह दुराग्रह नहीं होता। वहां सीमाओं के पार जाने का दुस्साहस होता है। झंझावातों को पार करने का पागलपन होता है। जहां सपने होते हैं वहां संघर्ष होता है। वहां भविष्य होता है।
'एक उठे हुए हाथ का सपनामरा नहीं है
जिंदा है आदमीअब भी थोड़ा सा चिडि़यों के मन में
बस ये दो कारणकाफी हैं
परिवर्तन की कविता के लिए।'
कविता, भाषा,मूल्य,मनुष्य मनुष्य के भीतर के ताप को बचाने के लिए कवि शब्दों के स्थापत्य को तराशता है। भाषा मनुष्य की सबसे श्रेष्ठ खोज है। उसमें ताप रहेगा तो मनुष्य के अंदर भी ताप रहेगा। जहां भाषा गंदलाएगी वहां मनुष्य की संवेदना भी गंदलाएगी। उसके भीतर का ताप बर्फ बनता जाएगा। इसी कारण अवधूत की तरह कवि भाषा को तराश रहा है
'शब्दों के स्थापत्य के पारकहीं एक अवधूत कोशिश है
आदमी के भीतर डूबते ताप को बचाने कीऔर एक लम्बी कविता है
युद्ध के शपथ और हथियार से लैसमेरे जन्म के साथ चलती हुर्इ
निरंतर और अथक।'

'यह दुख ही ले जाएगा
खुशियों के मुहाने तक
यही बचाएगा हर फरेब से
होठों पे हसी आने तक'
आदमी के ताप को खत्म करने के लिए व्यवस्था ने हर युग में नये-नये तरीके र्इजाद किये। मनुष्य जहां अन्याय और शोषण के लिखाफ खड़ा होता है, उसके मनोबल को तोड़ने के लिए तमाम तरह के दुष्प्रचार और शकित प्रदर्शन किये जाते हैं। उसको बहुत तरह से सताया जाता है। इस सब के बावजूद मनुष्य का मनोबल अपने ताप को बचाये रखता है और लड़ता रहता है। उसका यह संघर्ष मनुष्य और मनुष्य की रची हुर्इ धरती की सुंदरता को बचाये रखने के लिए हैं। जहां सब और लूट ही लूट मची हुर्इ हैं। वहां उसका संघर्ष मनुष्य और प्रकृति के रिश्ते को समानांतर चलाये रखना है। न कि प्रकृति को मनुष्य के अधीन कर उसको नष्ट करना है। यह चलता रहा तो सब बचे रहेंगे, और आगे के लिए भी कुछ करते रहेंगे। लाल रंग के साथ हरा और सफेद दोनों ही बचे रहेंगे। सिर्फ लाल रंग के रहने से काम नहीं चलेगा। प्रकृति और मनुष्य का भविष्य एक साथ है। प्रकृति मनुष्य की अग्रज ह,ै तो सहचर भी है। सहधर्मिणी भी है, सहकर्मी भी है। ऐसे में एक के बगैर दूसरे की कल्पना कैसे संभव होगी?
मनुष्य बनने की प्रकि्रया मनुष्य के श्रम से ही संभव हुर्इ। चंद्रकांत देवताले अपनी एक कविता में कहते हैं कि 'जो नहीं होते धरती परअन्न उगाने-पत्थर तोड़ने वाले अपनेतो मेरी क्या बिसात जो मैं बन जाता आदमीआखेट और खेती-बाड़ी करते पुरखों नेजो आग के भीतर नहीं पकार्इ होती अपनी जबानतो वे नहीं दे पाते चीजों को एक के बाद एकउनकी पहचान।'
विमलेश की कविता श्रमधर्मी परम्परा का ही उतरोत्तर विकास हैं। बाबा नागाजर्ुन के यहां दुधिया वात्सल्य है तो विमलेश के यहां दुधिया हसी है। जो धरती के इस छोर से उस छोर तक है। विमलेेश की कविता को पढ़ते हुए कभी निराला याद आते हैं तो कभी मुकितबोध। निराला के यहां वह पत्थर तोड़ती है यहां वह घर का काम करती है। वहां वह मार खा रोर्इ नहीं है। यहां वह 'हसती कभी कि कोर्इ मार खार्इ हसती हो।'
मैंने लिखा-खेतऔर मैंने पाया
कि मेरी कलम से शब्दों की जगह
गोल-गोल दाने झर रहे हैं
मैंने लिखा-अन्नऔर मैंने महसूस किया
कि मेरी धमनियों में लहू की जगह रोटियों की गंध रेंग रही है
मैंने लिखा-आदमीऔर मैंने सुना
कि चीख-चीख कर कर्इ आवाजें
सहायता के लिए मुझे पुकार रही हैं
मैंने लिखा-र्इश्वर और मैं डर गया
कि कमरे के साथ मेज और कलम
सभी किसी अज्ञात भय से थरथरा रहे हैं।

कवि शब्दों के पीछे की दुनिया को शिद्धत से महसूस करता है। उसके लिए शब्द गंध की तरह होते हैं। जिनसे वह धरती की गंध को महसूस करता है। मनुष्य के भीतर के मनुष्य को महसूस करता है। बसंत प्रकृति का यौवन है। बसंत के आने पर प्रकृति खिल उठती है। जीवन को नया राग प्रदान करती है। एक लड़की के जीवन में बसंत के बहुत मायने होते हैं। हर लड़की अपने बसंत को जमाने से चुराना चाहती है। अपने लिए।
एक लड़कीअपनी मां की नजरों से छुपाकर
मुठठी में करीने से रखा हुआ बसंतसौंपती है
कक्षा के सबसे पिछले बेंच पर बैठने वाले
एक गुमसुम
और उदास लड़के को।
लोहा और आदमी दोनों में क्या फर्क है? दोनों एक ही है। आदमी ने लोहा खोदा और सृजन किया। उसी से आदमी ने युद्ध लड़े।
वह पिघलता हैऔर ढलता है चाकू में
तलवार में बंदूक में सुर्इ में और छेनी-हथौड़े में भी
उसी से कुछ लोग लड़ते हैं भूख से
भूखे लोगों के खिलाफ
खूनी लड़ार्इया भी उसी से लड़ी जाती हैं
कर्इ बार फर्क करना मुशिकल होता है
लोहे और आदमी में!
यह विमलेश का पहला कविता संग्रह है। इस संग्रह की एक भी कविता को नजरअंदाज करना बेमानी है। प्रत्येक कविता इस संग्रह को पूर्ण करने में अपना योग देती है। कविताएं अनोखी हैं। भाषा को लेकर सहजता है। कहीं भी वैचारिक दबाव या आरोपण नहीं है। कविताएं सहजता के साथ सम्पे्रषित होती हैं। परत दर परत खुलती जाती है। यह कविता संग्रह भाषा और भाव दोनों ही तरह से अपनी पहचान कराता है। कविता के लिए किसी तरह की बनावटी भाषा से काम नहीं चलता, कविता की अपनी भाषा होती है। खरगोश के रोंओ की तरह। भावों में खदबदाती भाषा। जैसे लोहा गर्म होने के बाद आकार लेता है वैसे ही कविता की रचना प्रकि्रया है। अन्न की गंध को कविता में रुपांतरित करता कवि अन्न के माध्यम से अपने समय के यथार्थ को व्यक्त करने में किसी तरह की कोर्इ लापरवाही नहीं करता। आज की जिंदगी में कहीं न कही गंध मनुष्य के जीवन से विस्थापित हो रही है। ऐसे में इसका यह सघन अहसास हमें ठहर कर विचार करने को मजबूर करता है। कुछ लोग और सब लोग के बीच में सब लोग अन्न और अन्न की गंध दोनों से महरुम है। ऐसे में सब के बचे रहने पर ही कुछ लोग अपने बचे रहने की कल्पना कर सकते हैं। अन्न की गंध उन लोगों के लिए है जो श्रम तो करते हैं पर फिर भी खाली पेट रहते हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चिंता अन्न की है। उसके बाद है बचा रहना, सपने देखना, आगे बढ़ना। वे जिस समाज में रहते हैं वहां ऐसी मनुष्य बाहर से भर रहा है और भीतर से रीत रहा है, सभ्यता विशालकाय डायनासोर की तरह होती जा रही है। ऐसे में कवि की उम्मीद करता है
'जमीन सोनल धूप में उबल रही है
आहिस्ता-आहिस्ता पृथ्वी के बचे रहने की गंध में
पूरा इलाका मदहोश है'


हम बचे रहेंगे  : विमलेश त्रिपाठी (कविता संग्रह)
नयी किताब प्रकाशन,दिल्ली
प्रथम संस्करण : 2011
मूल्य : 200 रुपये

पता- कालूलाल कुलमी,राजमल कुलमी 08947858202
गांव-राजपुरा, पोस्ट-कानोड़

जिला-उदयपुर.. राजस्थान 313604